Doordrishti News Logo

सम्बोधि धाम में योग क्लास का हुआ आयोजन

जोधपुर, संत ललितप्रभ सागर ने कहा कि दुनिया में अच्छाइयां भी हैं और बुराइयां भी। आपको वही नजर आएगा जैसा आपका नजरिया है। अच्छी दुनिया को देखने के लिए नजारों को नहीं, नजरिए को बदलिए। केवल अच्छे लोगों की तलाश मत करते रहिए, खुद अच्छे बन जाइए। आपसे मिलकर शायद किसी की तलाश पूरी हो जाए। ललितप्रभ यहां कायलाना रोड स्थित सम्बोधि धाम में आयोजित साधना सत्संग कार्यक्रम के अंतर्गत साधकों को साधना के पश्चात अपना विशिष्ट मार्गदर्शन दे रहे थे। उन्होंने कहा कि गलती जिंदगी का एक पेज है ,पर रिश्ते जिंदगी की किताब। जरूरत पड़ऩे पर गलती का पेज फाड़िए एक पेज के लिए पूरी किताब पढऩे की भूल मत कीजिए। पैर में मोच और दिमाग में छोटी सोच आदमी को कभी आगे नहीं बढऩे देती। कदम हमेशा संभल कर रखिए और सोच हमेशा ऊंची रखिए। उन्होंने कहा कि एक मिनट में जिंदगी नहीं बदलती, पर एक मिनट में सोच कर लिया गया फैसला पूरी जिंदगी बदल देता है। मनीषी संत ने कहां की जीवन में आगे बढऩे के लिए आत्मविश्वास जगाइए। खाली बोरी कभी खड़ी नहीं रह सकती और तकिए से कभी कील ठोकी नहीं जा सकती। याद रखिए पूरी दुनिया में इंसान ही एकमात्र ऐसा प्राणी है जो उठना चाहे तो देवता से भी ऊपर उठ सकता है और गिरना चाहे तो जानवर से भी नीचे गिर सकता है। हार और जीत हमारी सोच पर निर्भर है। मान लिया तो हार और ठान लिया तो जीत। उन्होंने कहा जो लोग अपने हाथों का उपयोग हाथ पर हाथ रखने के लिए करते हैं, वह हमेशा खाली हाथ ही बैठे रहते हैं। भाग्य की रेखाएं चमकाने के लिए लक्ष्य के साथ मेहनत कीजिए, आप पाएंगे आपकी किस्मत केवल चार कदम दूर ही थी। भाग्य को हरा भरा रखने के लिए सदा सत्कर्म का पानी डालते रहिए। आखिर हरी घास तभी तक हरी रहेगी, जब तक उसे पानी मिलता रहेगा।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026