जल वितरण तिथियों में परिवर्तन
जलापूर्ति रहेगी बाधित
जोधपुर,प्रस्तावित इंदिरा गांधी नहरबंदी व ग्रीष्मकाल के लिये जल भण्डारण तथा फिल्टर प्लांट,पम्प हाउस,पाईप लाईनों के अति आवश्यक रख रखाव व सफाई के लिये 8 मार्च को रात 8 बजे से 9 मार्च रात 8 बजे तक कायलाना पम्प हाउस एवं सुरपुरा फिल्टर हाउस तथा 8 मार्च को रात्रि 12 बजे से 9 मार्च रात्रि 12 बजे तक चौपासनी फिल्टर हाउस तथा 9 मार्च को प्रातः 8 बजे से 10 मार्च प्रातः 8 बजे तक झालामण्ड एवं तखत सागर फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों में जलापूर्ति बन्द रहेगी।
जोधपुर शहर के कायलाना,चौपासनी व सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबन्धित सभी क्षेत्रों में 9 मार्च को होने वाली जलापूर्ति 10 मार्च को तथा 10 मार्च को होने वाली जलापूर्ति 11 मार्च को की जाएगी।
ये भी पढ़ें- त्योहारों के मद्देनज़र धारा 144 निषेधाज्ञा आदेश जारी
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नगर वृत जोधपुर के अधीक्षण अभियंता जगदीश चन्द्रव्यास ने बताया कि झालामण्ड एव तखत सागर फिल्टर हाउस से जुड़े क्षेत्र सरस्वती नगर,एवं कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों एवं पाल बाई पास,शिल्पग्राम के आसपास क्षेत्रो में 9 मार्च को सुबह 10 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रुप से होगी तथा इन क्षेत्रों में 10 मार्च को की जाने वाली जलापूर्ति 11 मार्च एवं 11 मार्च को की जाने वाली जलापूर्ति 12 मार्च को होगी।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

