जोधपुर, प्रतिवर्ष श्रावण शुक्ला चतुर्दशी को मनाई जाने वाली वीरवर दुर्गादास राठौड़ की जयन्ती सादगी पूर्ण तरीके से मनाई गई। वीर दुर्गादास राठौड़ स्मृति समिति के अध्यक्ष जगत सिंह राठौड़ ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन की पालना के तहत निर्धारित नियमों को ध्यान में रखते हुए समिति के संरक्षक पूर्व नरेश गजसिंह के निर्देशानुसार पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी वीर दुर्गादास राठौड़ की जयन्ती पूर्णतया सादगी के साथ मनाई गई। जयन्ती पर मसूरिया पहाड़ी स्थित वीर दुर्गादास राठौड़ की अश्वारोही प्रतिमा पर पण्डित द्वारा पूजा व पुष्पांजलि कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।

ये भी पढें – उम्मेद अस्पताल में 24 बेड की शिशु चिकित्सा यूनिट का लोकार्पण
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

