आरएसी कंपनी प्लाटून हीटर स्प्रिंग ले जाते पकडा गया

आरएसी कंपनी प्लाटून हीटर स्प्रिंग ले जाते पकडा गया

  • केंद्रीय कारागार फिर सुर्खियों में
  • एक बंदी को देने के लिए बाथरूम में गया,
  • तलाशी में मिली 20 हीटर स्प्रिंग

जोधपुर,जोधपुर केंद्रीय कारागार एक बार फिर सुर्खियों में है। हर बार कैदियों या बंदियों के पास से अवांछिय सामग्री मिलती आई है। मगर इस बार आरएसी का एक कंपनी प्लाटून ही बंदी को हीटर स्प्रिंग देने जाते पकड़ा गया। जेल प्रशासन की तरफ से इस बारे में अब रातानाडा थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। जांच एसआई भंवरसिंह की तरफ से की जा रही है। कंपनी प्लाटून की गिरफ्तारी फिलहाल नहीं बताई गई है।

रातानाडा थानाधिकारी सत्यप्रकाश ने बताया कि गुरूवार की सुबह आरएसी का कंपनी प्लाटून कल्याण सिंह जोधपुर केंद्रीय कारागाह आया था। बाद में वह जेल के अंदर गया। यहां पर मुख्य प्रहरी चंद्र प्रकाश को संदेह हुआ था। कंपनी प्लाटून कल्याणसिंह एक बंदी रामपाल पुत्र बाबूलाल से मिला और दोनों बाद में वार्ड संख्या 12 के बाथरूम में घुस गए। शक होने पर रामपाल बाहर खड़ा हो गया और कंपनी प्लाटून कल्याण सिंह ने बाथरूम का दरवाजा बंद कर दिया। बाद में खोलने पर चेकिंग में दो पैकेट हीटर स्प्रिंग पाई गई। दोनों पैकेट में दस दस हीटर स्प्रिंग थी। जिसे जेल प्रशासन ने बरामद कर पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस वहां पहुंची।
घटना में जेल प्रशासन की तरफ से केस दर्ज कराया गया है। मामले में जांच एसआई भंवर सिंह की तरफ से की जा रही है।

जोधपुर जेल हर बार अपनी कारस्तानियों के चलते सुर्खियों में बनी रहती है। कई बंदी या कैदी मोबाइल, बीड़ी गुटखा के साथ पकड़े जाते हैं तो कई बार मादक पदार्थ यहां पर परिचितों द्वारा पहुंचाएं जाते रहे हैं। मगर गुरूवार को तो आरएसी का कंपनी प्लाटून ही हीटर स्प्रिंग के साथ पकड़ा गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Similar Posts