जोधपुर, शहर के सूरसागर इलाके में कबीर नगर क्षेत्र में गाडिय़ों की डेंटिंग की दुकान में एक बदमाश ने सेंध लगाकर 17 हजार से ज्यादा की नगदी चुरा ली। घटना का पता लगने पर दुकानदार ने बदमाश को पकड़ा। मगर वह मारपीट कर भाग गया। पुलिस में अब इसकी नामजद रिपोर्ट दी गई है। सूरसागर पुलिस ने बताया कि नूरानी मस्जिद के पास कबीर नगर निवासी मुख्तियार अहमद पुत्र चांद मोहम्मद ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी गाडिय़ों की डेंटिंग की एक दुकान कबीर नगर में आई है। जहां पर रात को अरबाज नाम के शख्स ने सेंध लगाकर 17 हजार 800 रूपए चोरी कर लिए। उसे चोरी करते पकड़ऩे का प्रयास किया गया तब वह मारपीट करने के साथ हाथ छुड़ाकर भाग गया।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

