Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर की रातानाडा पुलिस ने जेल से दो बंदियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से अप्रैल माह में जेल में निषिद्ध सामग्री मिली थी। जिस पर पड़ताल के लिए बंदियों को गिरफ्तार कर लाया गया। रातानाडा थाने के एएसआई कालूसिंह ने बताया कि अप्रेल महिने में जेल से मोबाइल आदि निषिद्ध सामग्री बरामद हुई थी। इस पर पुलिस ने पूर्व में आठ दस बंदियों को जेल से गिरफ्तार कर लाई थी। अब दो और बंदियों बालेसर के भाटेलाई निवासी श्रीराम विश्रोई पुत्र पांचाराम एवं अशोक उर्फ थालोड पुत्र भजनलाल विश्नोई को गिरफ्तार कर लाया गया है। इनसे जेल में मोबाइल संबंधी पूछताछ की गई।

ये भी पढ़े – मथानिया पुलिस ने जयपुर से पकड़ा सात साल से फरार आरोपी

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: