जोधपुर, शहर के मुख्य चौराहों पर ट्रेफिक लाइटस के आसपास सड़क़ के मध्य व किनारे पर बच्चों द्वारा की जा रही भिक्षावृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए सोमवार को कार्रवाई हुई। पुलिस ने 30 बच्चों का रेस्क्यू कर उन्हें बाल संप्रेषण गृह भिजवाया। इसमें अलग-अलग थानों में छह केस भी दर्ज किए गए।
पुलिस आयुक्त जोस मोहन के आदेश के बाद उनके निर्देशों की पालना में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त निर्मला विश्नोई ने मानव तस्करी विरोधी यूनिट प्रभारी पूर्व व पश्चिम के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर शहर में भिक्षावृत्ति करने के स्थानों को चिन्हित करते हुए आज एडीसीपी निर्मला विश्नेाई के नेतृत्व में प्रभारी मानव तस्करी विरोध यूनिट पूर्व के पुुलिस निरीक्षक सुरेश पोटलिया व यूनिट पश्चिम के पुलिस निरीक्षक किशोर सिंह ने यातायात शाखा व संबंधित थानों के बाल कल्याण अधिकारियों के सहयोग से शहर के अलग-अलग स्थानों पर भिक्षावृत्ति रोकने के तहत कार्यवाही करते हुए करीब 30 बच्चों को रेस्क्यू किया है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
छह मामले दर्ज हुए
बच्चों से भिक्षावृत्ति करवाने वालों के खिलाफ विभिन्न थानों में छह मामले दर्ज किए गए है। दो मामले सरदारपुरा व एक-एक मामला उदयमंदिर, सदर कोतवाली, रातानाडा व कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में दर्ज किए गए हैं। बच्चों को बाल सम्प्रेषण गृह भिजवाया गया है।
ये भी पढ़े – चौधरी परिवार एकाकीपन का शिकार, सामूहिक आत्महत्या का शिकार
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

