Doordrishti News Logo

उम्मेद अस्पताल में शीतल जलगृह का लोकार्पण

जोधपुर,उम्मेद अस्पताल में शीतल जलगृह का लोकार्पण। उम्मेद अस्पताल के लेबररूम प्रतीक्षालय के सामने शीतल जल गृह का लोकार्पण मंगलवार को किया गया। रोटरी क्लब के सौजन्य से सहयोगकर्ता डॉ सुगन्धा गोयल एवं डॉ प्रकाश चौधरी द्वारा इस पुरानी प्याऊ की मरम्मत एवं नवीनीकरण कर तीन अत्याधुनिक 380 लीटर शीतल जल गृह संयंत्र स्थापित कर लोकार्पण किया गया। इसके लगने से अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों के साथ साथ आम राहगीरों को भी इस ग्रीष्म ऋतु में शीतल जल उपलब्ध हो सके।

यह भी पढ़ें – खाटू श्याम के इतिहास को पाठ्यक्रम में जोड़ने का सुझाव

इस शीतल जल गृह के लोकार्पण के मौके पर उम्मेद अस्पताल,जोधपुर के अधीक्षक डॉ अफजल हकीम,डॉ राम गोयल,डॉ बीना गोयल,विनोद भाटिया,रोटेरियन अशोक राठी अध्यक्ष,रोटेरियन शरद पटवर्धन मानद सचिव,डॉ रिजवाना शाहीन आचार्य एवं विभागाध्यक्ष स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग,डॉ मनीष पारख आचार्य एवं विभागाध्यक्ष शिशु औषध विभाग, डॉ संदीप चौधरी आरएमओ,रूकमणी रावल नर्सिंग अधीक्षक एवं अन्य चिकित्सक, नर्सेज एवं कर्मचारी मौजूद थे।

पूर्व में भी रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर द्वारा अस्पताल में अनेक कार्य करवाये जा चुके हैं जिसमें नई ओपीडी में हिस्ट्रोस्कोपी मशीन एवं स्त्री एवं प्रसूति रोग तथा शिशु औषध विभाग के वार्ड रिनोवेशन शामिल है। इसके अतिरिक्त वर्तमान में बच्चा वार्ड द्वितीय तल पर रिनोवेशन का कार्य चल रहा है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

October 29, 2026
एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

October 29, 2026
दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

October 29, 2026
वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

October 29, 2026
पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कमला नेहरू टीबी अस्पताल को मिली आधुनिक महिला वार्ड की सौगात

October 29, 2026