कार डेकोर शोरूम मालिक ने रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के पुत्र को पीटा
पुलिस ने किया शांतिभंग में गिरफ्तार
जोधपुर, शहर के 12वीं रोड-बोम्बे मोटर्स चौराहा के बीच में स्थित एक कार डेकोर शोरूम मालिक ने दिन में गाड़ी पार्क किए जाने की बात को लेकर रिटायर्ड पुलिस अधिकारी पुत्र से मारपीट कर डाली। उसे डंडे से पीट दिया। बाद में पुलिस को सूचना मिलने पर वहां पहुंची और कार डेकोर शोरूम मालिक को उठाकर शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया। इस बारे में मारपीट का केस भी दर्ज किया गया।
देवनगर थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि 12वीं रोड-बोम्बे मोटर्स के बीच में कार डेकोर का शोरूम है। इसके बाहर आज दिन में एक युवक ने अपनी गाड़ी को खड़ा कर दिया तब कार डेकोर शो रूम का मालिक ताराचंद चौधरी आया और बदसलूकी करने के साथ युवक से मारपीट कर डाली। इस पर पुलिस वहां पहुंची और ताराचंद चौधरी को शांतिभंग में अरेस्ट कर लिया। युवक सेवानिवृत पुलिस अधिकारी का पुत्र है। इस बारे में मारपीट का भी केस दर्ज करवाया गया है। थानाधिकारी सोनी ने बताया कि कार डेकोर शोरूम मालिक के खिलाफ पहले भी शिकायतें मिल चुकी है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

