अवैध हथियार का मामला:एक और आरोपी को फलोदी से पकड़ा
जोधपुर, भगत की कोठी पुलिस ने अवैध हथियार के प्रकरण में एक और आरोपी को आज फलोदी से गिरफ्तार कर अवैध पिस्टल बरामद की है। आरोपी गैंगवार और अवैध वसूली के लिए हथियार रखता है। पुलिस ने उसे आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी सुनील चारण ने बताया कि अब तक पांच लोगों को अवैध हथियार प्रकरण में गिरफ्तार कर 16 पिस्टलें और 30 से ज्यादा कारतूस जब्त किए गए है।
पूर्व में पकड़े गए अभियुक्तों से पूछताछ के बाद आज एक और आरोपी मंगलियों की ढाणी बैंगटीखुर्द फलोदी निवासी रउफ पुत्र हनीफ खां को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अवैध वसूली एवं गैंगवार का सदस्य बनने एवं लोगों में खौफ बनाने के लिए अवैध हथियार रखने के साथ फोटो शेयर करता है। डीएसटी एवं भगत की कोठी पुलिस ने कुछ दिन पहले कार में चार लोगों को अवैध हथियारों के साथ पकड़ा था। बाद में उनकी पूछताछ पर सोमवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। अब तक छह लोग पुलिस की हिरासत में आ चुके है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

