Doordrishti News Logo

मोबाइल कंपनी में नौकरी का झांसा,  2.20 लाख रुपए हड़पे

जोधपुर, शहर के निकट राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र में चौपासनी के सुंदर बालाजी नगर में मोबाइल कम्पनी के ऑफिस में नौकरी लगाने का झांसा देकर एक महिला से दो महीने में 2.20 लाख रुपए हड़प लिए गए।
राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि सुंदर बालाजी नगर निवासी रजिया बानो पत्नी इकरामुद्दीन की रिपोर्ट पर नताशा, रागिनी, अफसाना, मोइन, स्वाति, पूजा, निकिता व रणवीर के खिलाफ 2.20 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया। आरोप है कि सात सितम्बर को एक समाचार पत्र में बिना साक्षात्कार के नौकरी लगने का विज्ञापन प्रकाशित हुआ था।

महिला ने उस पर लिखे मोबाइल नम्बर में सम्पर्क किया और अपने पुत्र को नौकरी लगाने के बारे में बातचीत की। आरोपियों ने निजी मोबाइल कम्पनी के जयपुर स्थित कार्यालय में नौकरी लगाने का झांसा दिया। उनकी बातों में आकर महिला ने सितम्बर से तीस अक्टूबर तक अलग-अलग किस्तों में 2.20 लाख रुपए ऑनलाइन जमा करा दिए। फिर उसने रुपए जमा कराने से इनकार कर दिया। पुत्र को नौकरी दिलाने का आग्रह करने लगी। एक महीने तक सिर्फ झांसा मिलने पर पीडि़ता हताश हो गई और पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस का कहना है कि पीडि़ता ने अपनी जमा पूंजी के साथ ही कुछ आभूषण बेचकर रुपए जमा कराए थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

October 29, 2026
एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

October 29, 2026
दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

October 29, 2026
वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

October 29, 2026
पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कमला नेहरू टीबी अस्पताल को मिली आधुनिक महिला वार्ड की सौगात

October 29, 2026