Doordrishti News Logo

चार दिन पहले जोधपुर आया, बहनोई के घर में लगाया फंदा

जोधपुर,शहर के बासनी पुलिस थाना क्षेत्र में सांगरिया में एक युवक ने अपने बहनोई के घर में सुबह फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वजह पता नहीं चली है। वह चार दिन पहले ही जोधपुर आया था। रविवार की सुबह घर में पंखे से झूलता मिला। सुसाइड के कारणों को पता नहीं चल पाया। युवक का जीजा किसी काम से परिवार के साथ बाहर गया था। युवक घर में अकेला था। सूचना पर बासनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल युवक के परिजन मौके पर नहीं पहुंचे है। युवक जालोर निवासी है।

बासनी पुलिस ने बताया कि सांगरिया फांटा क्षेत्र के जीएम सिटी कॉलोनी स्थित एक घर में युवक के सुसाइड की सूचना पुलिस को मिली। बासनी थाने से अधिकारी नरेश शर्मा मौके पर पहुंचे और जांच शुरु की। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। नरेश शर्मा ने बताया कि मृतक नरीगाराम पुत्र नानजीराम जालोर जिले के दांतीवास गांव का निवासी है। वह तमिलनाडु में काम करता था। फिलहाल अपने जीजा के घर मिलने आया था। बताया जा रहा है कि कल रात घर में कोई नहीं था। जीजा भी साले के भरोसे घर छोड़क़र गांव गए थे। घटना की जानकारी घरवालों को दी गई है। जालोर से घरवालों के पहुंचने पर ही बाकी जानकारी मिल पाएगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026