Doordrishti News Logo

आसाराम केस : आसाराम अपील पर सुनवाई मंगलवार को

जोधपुर, अपने ही गुरूकुल की नाबालिग से यौन दुराचार के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम की ओर से हाईकोर्ट में पेश अपील पर अब मंगलवार 18 जनवरी को सुनवाई होगी। दो दिन पहले वरिष्ठ न्यायाधीश संदीप मेहता व न्यायाधीश विनोद कुमार भारवानी खंडपीठ में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान पीडि़ता के अधिवक्ता ने बहस के लिए समय मांगा अब अगली सुनवाई 18 जनवरी को होगी।

आसाराम की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता देवदत्त कामत तत्कालीन डीसीपी लाम्बा जो इस केस में अधिकारी थे, उसका साक्ष्य करवाना चाहते हैं। उन्होंने लाम्बा को न्यायालय में बुलाने एवं साक्ष्य दर्ज करने को लेकर प्रार्थना पत्र पेश कर रखा है। लाम्बा ने ही आसाराम को गिरफ्तार किया था और अपराध स्थल की जांच करते हुए वीडियोग्राफी करवाई थी। अब आसाराम के अधिवक्ता उसी को आधार बनाकर दुबारा साक्ष्य करवाना चाहते हैं।

सुनवाई के दौरान पीडि़ता की ओर से अधिवक्ता पीसी सोंलकी ने कहा कि प्रार्थना पत्र की कॉपी प्राप्त कर ली है, लेकिन वो इस मामले में बहस करने को तैयार नहीं हैं। इस पर न्यायालय ने प्रार्थना पत्र पर बहस के लिए आगामी 18 जनवरी की तारीख मुकर्रर कर दी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

फलोदी-जैसलमेर रेलखंड पर अब 110 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ रही ट्रेनें

September 3, 2026

भारत को जानो परीक्षा में 4235 विद्यार्थियों ने लिया भाग

September 3, 2026

पॉइंट्स की जांच में जरा सी भी चूक न हो एसएंडटी कर्मियों को सुरक्षा का पाठ

September 3, 2026

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026

एक दर्जन से अधिक जिलों में 6 सितंबर तक न्यायिक कार्य से दूरी का ऐलान

September 3, 2026

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने वार्ड बढ़ाकर लोकतंत्र का बनाया मजाक: शेखावत

September 3, 2026