दो मकानों में सेंध,कॉलेज परिसर से कैमरे चुराए
जोधपुर,शहर में सक्रिय नकबजनों ने दो मकानों में सेंध लगाकर जेवरात और नगदी ले उड़े। एक निजी कॉलेज से कैमरे भी चोरी हो गए। इस बारे में संबंधित थानों में केस दर्ज करवाए गए है।
राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि शांतिनगर आशापुरा मंदिर के पीछे गली में रहने वाले मयंकराम पुत्र इंद्रमोहन राय की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि रात के समय अज्ञात चोरों ने घर के ताले तोड़कर वहां से एक हजार की नगदी,चांदी की पायल जोड़ी, गिलास और अन्य सामान चोरी कर ले गए।
दूसरी तरफ प्रतापनगर सदर पुलिस ने बताया कि हरीराम की बगेची बोम्बे मोटर्स चौराहा के पास में रहने वाले शौकत अली पुत्र गफूर खां ने रिपोर्ट दी कि अज्ञात चोर उसके घर से जेवरात और नगदी चुरा ले गए। इधर शास्त्रीनगर थाने में लाचू कॉलेज के प्रिंसीपल रोहित कुमार जैन रिपोर्ट दी कि अज्ञात चोर कॉलेज परिसर में लगा कैमरा चोरी कर ले गए।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

न ओटीपी आया न मैसेज क्रेडिट कार्ड से 2.11 लाख की खरीदारी

35 लाख के आभूषण और नगदी चोरी

मारपीट व जान की धमकी के आरोप में मां बेटे सहित पांच गिरफ्तार

जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

शहर में अन्नकूट महोत्सव की धूम

आफरी में क्षत्रिग्रस्त भूमि के पुनर्वास पर प्रशिक्षण शुरू

मदरसों को लेकर हाईकोर्ट में दायर याचिकाएं सुनवाई के लिए स्वीकार

चोरी की गाड़ी ढूंढऩे आए युवकों पर फायरिंग 4 घायल

