Doordrishti News Logo

बिना अनुमति रैली प्रदर्शन किया, पुलिस में केस दर्ज

जोधपुर,प्रजापति समाज की तरफ से गांधी मैदान के पास में एकत्र होकर बिना अनुमति रैली और प्रदर्शन किया गया। इस पर पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 144 के उल्लंघन का केस दर्ज किया है। सरदारपुरा थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि प्रजापति युवा शक्ति संगठन की तरफ से रैली और प्रदर्शन को बिना अनुमति निकालने लगे थे। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण प्रजापति एवं दक्ष आदि अन्य लोगों के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 144 के उल्लंघन में केस दर्ज किया गया है।

यह लोग बाड़मेर के महिला थाने में एक प्रकरण में आरोपी लालबाबा की गिरफ्तारी एवं अन्य मांग को लेकर गांधी मैदान के समीप एकत्र हुए थे। बाद में रैली के रूप में सरदापुरा बी रोड तक आए। इन्हें समझाइश की गई मगर नहीं माने तब धारा उल्लंघन पर मामला दर्ज किया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

September 7, 2026

रामदेवरा के लिए दिनभर ट्रेनें

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026

गलत दिशा में आए तीन बदमाशों ने बाइक सवार और उसके भाईयों पर किया जानलेवा हमला

September 6, 2026

सैकंड हैण्ड कार का फर्जीवाड़े से सौदा,पता लगा दस्तावेज फर्जी

September 6, 2026