Doordrishti News Logo

भाईयों ने मिलकर दूसरे भाई के खेत में लगाई आग

जोधपुर, निकटतर्वी खेजड़लीकलां गांव में 1 सितंबर को दो भाईयों ने मिलकर अपने एक अन्य भाई के खेत पर आकर खड़ी फसल को आग लगा दी। उसकी पत्नी को जान से मारने की धमकी देकर कुंठ लेकर पीछे दौड़े। पीड़ीत ने इस बाबत लूणी थाने में प्राथमिकी दी। नामजद आरोपी भाईयों की पुलिस तलाश कर रही है।

लूणी पुलिस ने बताया कि खेजडली कलां निवासी बुधाराम पुत्र लिछमण राम जाट की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि 1 सितंबर की सुबह उसकी पत्नी सरदासमंद रोड पर आए खेत पर थी। तब उसके दो भाईयों हीराराम एवं छोगाराम वहां आए बदसलुकी करने लगे। हीराराम उसकी पत्नी के पीछे जान से मारने की नीयत से दौड़ा और ज्वलनशील स्प्रे डालकर जलाने का प्रयास किया। उसकी पत्नी ने खुद को बचाया। बाद में आरोपी उसके भाईयों ने खेत में खड़ी फसल को आग लगा दी। जिससे उसे नुकसान हुआ। लूणी पुलिस ने बताया कि नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। अग्रिम जांच की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026