भाई का आरोप हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया
- अधेड़ का फंदा लगाने का मामला
- कोर्ट से मिले इस्तगासे पर हत्या का केस दर्ज
जोधपुर,(डीडी न्यूज)। भाई का आरोप हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया। शहर के माता का थान स्थित मिरासी कॉलोनी में गत 5 जनवरी को एक व्यक्ति ने फंदा लगा कर खुदकुशी की थी। इस बारे में पहले मर्ग दर्ज किया गया।
इसे देखें – जतिन अरोड़ा को बेस्ट एलुमनीज अवार्ड
अब उसके भाई ने आरोप लगाया कि पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर मारपीट किया और शव को फंदे पर लटका दिया। कोर्ट से मिले इस्तगासे पर पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।
थानाधिकारी भंवरसिंह जाखड़ ने बताया कि गत 5 जनवरी को मिरासी कॉलोनी में रहने वाले 45 वर्षीय रमजान ने अपने किराए के भवन में फंदा लगाकर खुदकुशी की थी। जिस संबंध में पहले मर्ग दर्ज किया गया था।
अब उसके भाई बीकानेर के गंगशहर नोखा रोड गुर्जरों का मोहल्ला निवासी शेरू पुत्र कमरूद्दीन ने कोर्ट के मार्फत ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
उसका आरोप है कि उसके भाई रमजान के साथ उसकी पत्नी रूकसाना,सलीम पुत्र शकूर, शाहरूख,सुगरो बानो आदि ने मारपीट की थी। हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया दिया और उसे सुसाइड का रूप दे दिया। थानाधिकारी जाखड़ ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। अग्रिम जांच की जा रही है।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

