शेरगढ़, पुलिस थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात होने पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। थानाधिकारी देवेन्द्रसिंह ने बताया कि डेरिया निवासी जेठाराम पुत्र भीखाराम मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कर बताया कि 23 जुलाई की मध्य रात्रि करीब 1 से 4 बजे के दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर के बाहर वाले कमरे का ताला कुल्हाड़ी से तोड़

कर वहां रखे 3 बक्सो में से एक बक्सा जिसमें से 3 लाख 65 हजार रूपए नकद, एक सोने की अंगूठी, चांदी की पुरानी जोड़ें तथा अन्य सामान जिसमें कपड़े वगैरह रखे हुए थे चोरी करके ले गए। वे अपने परिवार सहित नजदीक करीब 20 फीट दूरी पर अपने नए घर पर सो रहे थे। अज्ञात चोरों द्वारा कुल्हाड़ी से ताला तोड़ना तथा बल्ब निकालना यह सब सवेरे 5:30 बजे पता चला। उस वक्त गांव के लोगों को बुलाकर उक्त घटना तथा पद चिन्ह के व घटना के बारे में बताया है। एएसआई माधोसिंह ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
ये भी पढ़े- सरदारदून स्कूल में इंटरहाउस प्रतियोगिता आयोजित
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

