Doordrishti News Logo

बोरानाडा पुलिस ने शातिर वाहन चोर पकड़े,नौ गाड़ियां बरामद

  • तीन अन्य वारदातें करना स्वीकार किया
  • पूछताछ जारी

जोधपुर,बोरानाडा पुलिस ने शातिर वाहन चोर पकड़े,नौ गाड़ियां बरामद। कमिश्नरेट की बोरानाडा पुलिस ने एक फैक्ट्री परिसर से दो बाइक चोरी के प्रकरण का आज खुलासा करते हुए दो वाहन चोरों को पकड़ा है। इनकी निशानदेही पर गाडिय़ां बरामद किए जाने के साथ पूछताछ जारी है। आरोपियों से चोरी की नौ गाडिय़ां भी बरामद हुई और तीन वारदातें करना स्वीकार किया है।

यह भी पढ़ें – पीठासीन व मतदान अधिकारियों का द्वितीय प्रशिक्षण संपन्न

थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि गत 11 नवंबर को सुभाष नगर द्वितीय वैदराज का बेरा निवासी मेहूल पुत्र ललित ओस्तवाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई कि उसकी एक फैक्ट्री बोरानाडा तृतीय फेज में है। जहां गुजरी रात में अज्ञात चोर फैक्ट्री परिसर में खड़ी दो बाइक को चोरी कर ले गए। थानाधिकारी ढाका ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए हैडकांस्टेबल ललित खत्री के साथ टीम का गठन किया गया। पुलिस की टीम ने अब दो आरोपियों लूणी के सेनाई हाल नैनो मैक्स आशापूर्णा एयरपोर्ट निवासी जोगाराम पुत्र लालाराम और बालोतरा जिले के सिवाना स्थित भीमगौड़ा हाल लूणी उत्तेसर निवासी दिनेश पुत्र बागाराम को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की दो बाइक को जब्त किया गया है। इसके अलावा चोरी सात और गाडिय़ों को बरामद किया गया है। पूछताछ में तीन अन्य चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया है। पुलिस की टीम में एएसआई भरत लाल,हैडकांस्टेबल चूना राम,एएस आई दमाराम,साइबर सैल के हैड कांस्टेबल प्रेम,कांस्टेबल राहुल, डूंगरसिंह आदि शामिल थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026