घर से टहलने निकले युवक पर शराबियों का हमला
जोधपुर,घर से टहलने निकले युवक पर शराबियों का हमला।सूरसागरथाना क्षेत्र में खाना खाने के बाद टहलने निकले एक युवक पर शराबियों ने पत्थर से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटे आई हैं। युवक ने थाने में मामला दर्ज कराया है।
यह भी पढ़ें – राज्य कर्मचारी परिवारों ने निकाली ओपीएस रक्षा रथ यात्रा
थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार सोमवार रात को ब्रह्मपुरी मिमावतों का बास निवासी सुंदरकांड पाठी कुलदीप दवे पुत्र स्व.लाभशंकर दवे अपने घर से रोजाना की तरह खाना खाकर घूमने निकला। जब वह वापस पैदल अपने घर की तरफ आ रहा था, वह भील बस्ती के समीप स्थित सुलभ काम्पलेक्स के पास पहुंचा तो वहां पर 4-5 लड़के शराब पी रहे थे। लड़क़ों ने उसे रोका और गाली गलौच करने लगे और उनमे से एक लड़क़े ने पत्थर उठा कर सिर पर मार दिया और बाकी लडक़ों ने हाथापाई करते हुए जान से मारने की धमकी दी। रिपोर्ट में बताया कि मारपीट करने वालों में कालू वाल्मिकी व चार अन्य लङके थे।सूरसागर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। अनुसंधान एएसआई राजेन्द्र सिंह कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस क्षेत्र में लंबे समय से शराबियों का आंतक है। वे आए दिन क्षेत्रवासियों और राहगीरों से झगड़ा करते रहते हैं।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

माल ढुलाई में उत्तर पश्चिम रेलवे की रिकॉर्डतोड़ छलांग

युवक की धारदार हथियार से हत्या

एसी कोच में मिला 7.17 लाख रुपए का गांजा

पंचायत समिति सदस्य पर जानलेवा हमला हमलावर फरार
बार काउंसिल ऑफ राजस्थान की साधारण सभा संपन्न

पुनर्मतदान स्थगित दो मतदान अधिकारी गिरफ्तार

टेण्डर लेने वाली फर्म से धोखाधड़ी का आरोप

महिला का जेवरात से भरा हैंडबैग गिरा पुलिस ने ढूंढकर दिलाया

