जोधपुर, एक बालक युवान्या पंचारिया के प्रथम जन्मदिवस के उपलक्ष में परिजनों ने गौतम सभा भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन रखा। आयोजनकर्ता आकाश पंचारिया ने बताया कि कोविड-19 की वजह से अस्पतालों में रक्त की कमी को देखते हुए इस शिविर का आयोजन किया गया।

रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया। शिविर में मुख्य अतिथि डॉ. रमेश चंद्र सीरवी, डॉक्टर रामकिशोर विश्नोई, डॉक्टर दलपत सिंह राजपुरोहित के साथ रेडियोग्राफर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष अचलाराम चौधरी, विप्र फाउंडेशन के युवा प्रदेश अध्यक्ष रवि शर्मा, कन्हैयालाल पंचारिया, राजेंद्र, शैलेंद्र, हितेश, अंकित, निखिल आदि उपस्थित रहे। शिविर में मथुरादास माथुर अस्पताल की रक्त कोष की टीम ने सहयोग किया।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

