ब्लॉक स्तरीय 14 वर्ष छात्र खोखो व कबड्डी प्रतियोगिता 25 व 26 अगस्त को
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ब्लॉक स्तरीय 14 वर्ष छात्र खोखो व कबड्डी प्रतियोगिता 25 व 26 अगस्त को।70वीं ब्लॉक स्तरीय जोधपुर शहर ब्लॉक की 14 वर्ष आयु वर्ग छात्र खो-खो,कबड्डी प्रतियोगिता 25 व 26 अगस्त को सरस्वती बाल वीणा भारती उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरोला बेरा सूरसागर में होगी।
भाजपा कार्यालय में उमड़े दावेदार
प्रतियोगिता में भाग लेने को इच्छुक टीमें 24 अगस्त शाम 5 तक अपनी प्रविष्टि सरस्वती बाल वीणा भारती उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरोला बेरा,सूरसागर, जोधपुर में दें। योग्यता फॉर्म की दो प्रतियों के साथ आधार कार्ड,जन्म प्रमाण पत्र एवं पूर्व उत्तीर्ण दो सत्र की मार्कशीट की फोटो प्रतियां जमा करावें। 25 अगस्त को प्रातः 10 बजे प्रतियोगिता प्रारंभ होगी।
