सीसीटीवी फुटेज से बदमाश की तलाश
जोधपुर, शहर के गीता भवन पांचवीं रोड पर एक कार के शीशे फोड़ कर बदमाश ने बैग उड़ा लिया। इसमें नगदी और जरूरी दस्तावेज थे। पुलिस ने आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से बैग चोरों की तलाश आरंभ की है। फिलहाल इनका पता नहीं चला है। प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि निजी फ र्म में नौकरी करने वाले गीता भवन रोड निवासी विष्णु जोशी पुत्र किशोरलाल जोशी ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि गीता भवन के बाहर उसकी कार खड़ी थी। तब किसी शख्स ने पत्थर से कार का कांच फोड़ दिया और मौका लगने पर उसमें रखा बैग उड़ा लिया। इस बैग में 8 हजार रूपए,पावर बैंक एवं काम के दस्तावेज थे। पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी पर मौका मुआयना किया गया। आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से एक शख्स वहां आस पास संदिज्ध नजर आया है। फिलहाल प्रकरण में तफ्तीश की जा रही है।
Related posts:

एंटीबायोटिक का असर बचाने में हर परिवार की भूमिका-आईएमए जोधपुर

बीकानेर के व्यापारी से 50 लाख की लूट

जोधपुर के अद्विक चौधरी को नेशनल रोलर स्केटिंग में दो सिल्वर मेडल

एंटीबायोटिक का असर बचाने में हर परिवार की भूमिका-आईएमए जोधपुर

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

