ब्लैक आउट कर मौक ड्रिल स्थगित
जोधपुर (डीडीन्यूज), ब्लैक आउट कर मौक ड्रिल स्थगित। प्रशासन ने अभी अभी आदेश जारी किया है कि नागरिक सुरक्षा अभ्यास “ऑपरेशन शील्ड”,जिसे गुरुवार 29 मई को आयोजित करने की योजना बनाई गई थी,प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दिया गया है। नागरिक सुरक्षा के सभी अभ्यास के लिए अगली तारीखें बाद में जारी की जाएंगी। राज्य के सभी जिलों में कल फिर होगा ब्लैक आउट व मॉक ड्रिल।
पूर्व में राज्य के नागरिक सुरक्षा विभाग ने सभी जिला कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट को ब्लैक आउट एवं मॉक ड्रिल के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। निदेशालय,नागरिक सुरक्षा राजस्थान के निदेशक जगजीत सिंह मोंगा के द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुसार गुरुवार शाम राज्य के सभी 41 जिलों में मॉक ड्रिल एवं ब्लैक आउट कराया जाना था। जिसे अब अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।
Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

