Doordrishti News Logo

30 को चामीपोलो मैदान में होगी भाजपा की नामांकन सभा

  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा नामांकन सभा को सम्बोधित करेंगे
  • शेखावत रैली के साथ जाएंगे नामांकन दाखिल करने

जोधपुर,30 को चामीपोलो मैदान में होगी भाजपा की नामांकन सभा।जोधपुर लोकसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गजेन्द्र सिंह शेखावत 30 मार्च को जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन के दौरान उनके साथ में विशेष रूप से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा साथ रहेंगे। नामांकन भरने से पूर्व रातानाडा स्थित पोलो ग्राउण्ड पर प्रातः 11 बजे नामांकन सभा आयोजित की जायेगी। इसके पश्चात भाजपा प्रत्याशी गजेन्द्र सिंह शेखावत के साथ मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा,स्थानीय सांसद,विधायक, जनप्रतिनिधि सहित कई भाजपा कार्यकर्ता रैली के रूप में कलेक्ट्रेट स्थित जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

यह भी पढ़ें – आरोपी की मां पिस्टल चैक करते गोली लगने से घायल

जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा ने बताया कि नामांकन रैली पोलो ग्राउण्ड से रवाना होकर रेजीडेंसी चौराहा,होटल राजपुताना पैलेस से होते हुए पांच बत्ती सर्कल,तीन नम्बर छात्रावास सर्कल से होते हुए पुलिस लाईन रोड, खासबाग होते हुए मोहनपुरा पुलिया से नई सड़क चौराहा से होते हुए हाईकोर्ट रोड से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेगी। इस दौरान भाजपा के स्थानीय सांसद,विधायक,प्रदेश पदाधिकारी,जिला पदाधिकारी, मण्डल,मोर्चा सहित सूरसागर,शहर, सरदारपुरा,लूणी,फलोदी,शेरगढ़, लोहावट,पोकरण विधानसभा के बूथ स्तर के कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे।

नामांकन सभा व रैली में ये रहेंगे मौजूद
नामांकन सभा में राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत,केबिनेट मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर,केबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल,राज्यमंत्री व जोधपुर लोकसभा प्रभारी विजयसिंह,जीव-जन्तु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई, विधायक शेरगढ़ बाबुसिंह राठौड़, विधायक फलोदी पब्बाराम विश्नोई, विधायक पोकरण महंत प्रतापपुरी, विधायक सूरसागर देवेन्द्र जोशी, विधायक जोधपुर शहर अतुल भंसाली,पूर्व सांसद व प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया,पूर्व राज्यमंत्री व पूर्व चैयरमेन जेडीए प्रो.महेन्द्र सिंह राठौड़,प्रदेश महामंत्री व जोधपुर संभाग प्रभारी प्रमोद सामर,संभाग सहप्रभारी अभिमन्यु सिंह राजवी, संभाग सहप्रभारी वासुदेव चावला प्रदेश मंत्री व जोधपुर डॉ.महेन्द्र कुमावत,राष्ट्रीय मंत्री,किसान मोर्चा लोकसभा सह-प्रभारी शैलाराम सारण,पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्नचंद मेहता,जिलाध्यक्ष जोधपुर शहर, देवेन्द्र सालेचा,जिलाध्यक्ष देहात उत्तर मनोहर पालीवाल,जिलाध्यक्ष देहात दक्षिण जगराम विश्नोई,जिलाध्यक्ष जैसलमेर चन्द्रप्रकाश सारडा,महापौर वनिता सेठ,जोधपुर लोकसभा संयोजक राजेन्द्र कुमार गहलोत, जोधपुर लोकसभा सहसंयोजक राजेन्द्र पालीवाल,पूर्व सांसद रामनारायण डूडी,पूर्व सांसद नारायण सिंह माणकलाव,पूर्व राज्यमंत्री मेघराज लोहिया,पूर्व राज्यमंत्री शम्भुसिंह खेतासर,पूर्व राज्यमंत्री चन्द्रप्रकाश चौहान (टायसन),उप महापौर,नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मीनारायण सोलंकी,पूर्व विधायक सूर्यकांता व्यास,पूर्व विधायक मोहन मेघवाल, पूर्व महापौर घनश्याम ओझा,पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्रसिंह कच्छवाह, जगतनारायण जोशी,मोहनसिंह भाटी, नरपतसिंह राठौड़,पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच,पूर्व जिला प्रमुख अमिता चौधरी,पूर्व जिला प्रमुख पूनाराम चौधरी मौजूद रहेंगे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

October 29, 2026
जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

October 29, 2026
एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

October 29, 2026
दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

October 29, 2026
वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

October 29, 2026
पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

October 29, 2026