भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया केन्द्रीय मंत्री शेखावत का स्वागत

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया केन्द्रीय मंत्री शेखावत का स्वागत

जोधपुर, स्थानीय सांसद केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत शनिवार को जोधपुर प्रवास पर रहे। उन्होंने सर्किट हाउस में संसदीय क्षेत्र से आए गणमान्य लोगों की जनसुनवाई की। इस दौरान भाजपा जोधपुर शहर, जोधपुर देहात उत्तर एवं जोधपुर देहात दक्षिण के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी केन्द्रीय मंत्री से शिष्टाचार भेंट की।
जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी,देहात अध्यक्ष मनोहर पालीवाल सहित अनेक पदाधिकारी,महापौर वनिता सेठ उप महापौर किशन लढढा सहित कई पार्षद भी सर्किट हाउस में केन्द्रीय मंत्री से मिले और उनका स्वागत किया।

भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मोर्चा अध्यक्ष गौरव जैन के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्री का साफा पहनाकर एवं भाजपा दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया। इसी प्रकार लालसागर मण्डल के नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेश भाटी व पूर्व उपाध्यक्ष ब्रह्मसिंह चौहान के नेतृत्व में मण्डल के कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय मंत्री शेखावत से भेंटकर उनका स्वागत किया। चौपासनी मण्डल के नए अध्यक्ष हेमंत जानयानी ने भी मण्डल कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री शेखावत से मुलाकर स्वागत किया। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने नए पदाधिकारियों का भाजपा के दुपट्टे व फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया।

वेट लिफ्टर चस्वी कुम्भट का उत्साह बढ़ाया

हाल ही गुजरात में सम्पन्न राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में दो कांस्य पदक जीतने वाली जोधपुर की वेट लिफ्टर चस्वी कुम्भट केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत से मिलने पहुंची। चस्वी ने पावर लिफ्टिंग सीनियर महिला वर्ग के 72 किलो कैटेगरी तथा बैंच प्रेस में 55 किलो एवं ओवर ऑल 270 किलो वजन उठाकर दो कांस्य पदक जीते हैं। यह प्रतियोगिता गत माह गुजरात के सूरत में आयोजित हुई थी। इस उपलब्धि के लिए केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने चस्वी को बधाई दी और मिठाई खिलाकर स्वागत किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Similar Posts