एसआईआर के अनुरूप भाजपा कार्यकर्ताओं का भी अपडेट होना जरूरी-लक्ष्मी नारायण दवे

  • चुनावी समर में भाजपा कार्यकर्ताओं की भूमिका सर्वोपरि-प्रो राठौड़
  • भाजपा का कार्यकर्ता मुस्तैद है- पालीवाल

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एसआईआर के अनुरूप भाजपा कार्यकर्ताओं का भी अपडेट होना जरूरी-लक्ष्मी नारायण दवे। जोधपुर शहर जिला भारतीय जनता पार्टी के बीएलए-1 व बीएलए-2 की एक कार्यशाला का आयोजन श्यामाप्रसाद मुखर्जी पार्क स्थित सभागार में शनिवार सांय 6 बजे से जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे ने सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र के बीएलए-1 व बीएलए-2 सहित मंडल अध्यक्षों व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनावी प्रक्रिया जिस रूप में अपडेट हो रही है भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को उसी के अनुरूप अपडेट रहने की जरूरत है।

दवे ने कहा कि मतदाता सर्वेक्षण एवं सूचियों को बारीकी से जांचना जरूरी है। हर जायज मतदाता को मतदान के लिए प्रवृत्त करना और सूची से जोड़ना हमारा प्रमुख कर्त्तव्य है। नवीन टेक्नोलॉजी के साथ इस कार्य का संपादन करना अपरिहार्य है।

इस अवसर पर जोधपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष व गत विधानसभा में सरदारपुरा से प्रत्याशी रहे डॉ.महेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि प्रत्येक चुनाव भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है। भाजपा का कार्यकर्ता इस चुनावी समर में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है ऐसे में एसआईआर के अनुरूप मतदाता सूची की अहर्ताओं की जानकारी जरूरी है और यह कार्यशाला इसी जानकारी को देने के आशय से आयोजित की गई है।

जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता मुस्तैद है। इन कार्यशालाओं के माध्यम से प्राप्त जानकारी के आधार पर कार्य करने हेतु सक्षम भी है व तत्पर भी है।
जिला महामन्त्री प्रतिपाल सिंह वालेचा ने सभी सूचियों की व सम्बंधित फार्म की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।
धन्यवाद महासचिव ओम प्रकाश दईया ने ज्ञापित किया। कार्यशाला में जिलापदाधिकारी,मण्डल अध्यक्ष, बीएलए-1,बीएलए-2 सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts:

पेट्रोल पंप पर तलवार-चाकू दिखाकर 7300 रुपए लूट का खुलासा

September 10, 2026

स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 5 सहायक प्रोफेसर का चयन

September 10, 2026

हिंदुत्व की उदार दृष्टि और मुस्लिम समाज: न्यूयॉर्क से निकला संदेश

September 10, 2026

क्षत्रिय सरगरा महासंगठन लूणी पट्टा की नई कार्यकारिणी गठित

September 10, 2026

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026