भाजपा मनायेगी 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस

  • 14 अप्रेल को भाजपा मनायेगी डॉ भीमराव अम्बेड़कर जयंती
  • 06 से 14 अप्रेल को भाजपा करेगी विभिन्न कार्यक्रम व सेवा कार्य
  • कार्यक्रम को लेकर जिलाध्यक्ष पालीवाल ने नियुक्त किये जिला संयोजक व सह-संयोजक

जोधपुर(डीडीन्यूज),भाजपा मनायेगी 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस। भाजपा राष्ट्र एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा आगामी 6 अप्रेल को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस और 14 अप्रेल को भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेड़कर जयंती को बड़े स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

इसे भी पढ़ें – एक दर्जन से ज्यादा स्थानों पर पकड़ी अवैध शराब

इन कार्यक्रमों को भव्य व मॉनिटरिंग हेतु भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने प्रदेश स्तर पर टोली का गठन किया गया है जिसमें विधायक तिजारा बाबा बालकनाथ,पूर्व महापौर राजेन्द्र कुमार गहलोत,पूर्व जिलाध्यक्ष हेमंत विजयवर्गीय,पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जोनपुरिया,पूर्व विधायक मोहनलाल गुप्ता,जिला प्रभारी बीकानेर दशरथ सिंह शेखावत,पूर्व जिलाध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली है,जो पूरे प्रदेश में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की देखरेख करेंगे।

6 अप्रेल से 14 अप्रेल तक होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के सफल आयोजन को लेकर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पालीवाल ने जिला स्तर पर जिला संयोजक व सह- संयोजक नियुक्त किये गये हैं। जिसमें संजय चंदीरमानी को जिला संयोजक,पवन वैष्णव व पृथ्वीसिंह राजपुरोहित को जिला सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।

जिलाध्यक्ष पालीवाल ने बताया कि 6 अप्रेल को पार्टी स्थापना दिवस पर भाजपा प्रधान कार्यालय एवं कार्यकर्ताओं के घरों पर पार्टी का झंडा फहराया जायेगा। जोधपुर एम्स के गेट नम्बर 7 के सामने स्थित भाजपा प्रधान कार्यालय को सजाने का काम प्रारम्भ हो गया है। जिला स्तर पर प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा। इसके पश्चात् प्रत्येक बूथ पर प्राथमिक सदस्यों द्वारा पार्टी की स्थापना दिवस मनाया जायेगा।

8 से 9 अप्रेल को मण्डल या विधानसभा स्तर पर सभी सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रमों की श्रृंखला में 7 से 13 अप्रेल के बीच मडल स्तर पर बस्ती चलो अभियान का आगाज किया जायेगा। जिसमें विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य किये जायेंगे।