सरदार पटेल की जयंती पर भाजपा की पुष्पाजंलि
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सरदार पटेल की जयंती पर भाजपा की पुष्पाजंलि। भारत की एकता के शिल्पी एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल के निर्देशानुसार सर्किट हाउस के पास स्थित सरदारभाई पटेल की आदमकद प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि कर उनकी जयंती मनायी।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठजन,जिला पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य,मंडल अध्यक्ष एवं मंडल पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पुष्पाजंलि दी। पुष्पाजंलि कार्यक्रम में सरदार पटेल की मूर्ति पर महापौर वनिता सेठ ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके जीवन,विचारों एवं राष्ट्र एकता में दिये गये बलिदान के बारे में बताया और उनके आदर्शो पर चलने का आह्वान किया।
महापौर वनिता सेठ ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को स्वदेशी अपनाना न केवल देश की आर्थिक प्रगति का माध्यम है,बल्कि यह हमारे आत्मसम्मान और राष्ट्र गौरव का प्रतीक भी है। इस अवसर पर कार्यक्रम के जिला संयोजक मनीष पुरोहित ने स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की शपथ दिलायी।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र कच्छवाहा,जिला महामंत्री ओम प्रकाश दईया,प्रतिपाल सिंह वालेचा, गौरव जैन,प्रदेश मोर्चा मंत्री शशि प्रकाश प्रजापत,जिला उपाध्यक्ष मनीष पुरोहित,सुनील भाटी,पवन आसोपा,रवि गहलोत,जिला मंत्री पवन वैष्णव महेश व्यास,वरूण धणानदिया,जिला प्रवक्ता घनश्याम वैष्णव,मंडल अध्यक्ष रणजीत ज्याणी,हरिसिंह पंवार,उमेश पलिया, अमित सिंघाटिया,विकास सामरिया, मोर्चा अध्यक्ष गजेन्द्र मेवाड़ा,युवा मोर्चा उपाध्यक्ष शुभम हंस,मंजू मेवाड़ा,विष्णु आबोटी,विष्णु प्रकाश, रविन्द्र सिंह मामडोली,आशा झाझडिया,अनिल वैष्णव सहित कार्यकर्ताओं ने पुष्पाजंलि दी।

Related posts: