Doordrishti News Logo

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा व योगी आएंगे जोधपुर

जोधपुर,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा व योगी आएंगे जोधपुर। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारकों का प्रदेशभर में प्रवास कार्यक्रम आरंभ हो गया है। भाजपा के 40 स्टार प्रचारक प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कहीं विजय संकल्प सभाएं कर रहे हैं,तो कहीं रोड शो कर रहे हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 18 नवम्बर को जोधपुर संभाग की बिलाड़ा,ओसियां व जैसलमेर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। शाम को जोधपुर शहर में विजय संकल्प बूथ सम्मेलन को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व जोधपुर संभाग प्रभारी जगवीर छाबा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सुबह 10.30 बजे पीपाड़ शहर में बिलाड़ा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी अर्जुनलाल गर्ग के समर्थन में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद दोपहर 12 बजे ओसियां में भैराराम सियोल के समर्थन में जनसभा और दोपहर दो बजे जैसलमेर में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात शाम को पांच बजे जोधपुर शहर में विजय संकल्प बूथ सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें – दिवाली पर सूने तीन मकानों से चोरों ने उड़ाया लाखों का सोना चांदी

योगी आदित्य नाथ करेगे ग्रामीण क्षेत्रों में सभाएं
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शनिवार को जोधपुर संभाग की विभिन्न विधानसभाओं में जनसभाएं करेंगे। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री जोधपुर संभाग के प्रवास कार्यक्रम के तहत 18 नवम्बर को सुबह 10 बजे चार्टर प्लेन द्वारा आबू रोड हवाई पट्टी उतरेंगे। इसके बाद हेलिकॉप्टर द्वारा 10.15 बजे आहोर पहुचेंगे और वहां पहली विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे सांचौर पहुचेंगे और सांचौर विधानसभा प्रत्याशी के समर्थन में विजय संकल्प सभा करेंगे। दोपहर दो बजे बाड़मेर जिले की शिव विधानसभा में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 3.30 पर बालोतरा जिले के सिवाणा विधानसभा में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें – एक करोड़ की एमडी ड्रग पकड़ी,दो महिलाओं सहित पांच गिरफ्तार

वसुंधरा राजे कल भोपालगढ़ में
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 18 और 19 नवंबर को भोपालगढ़ में रहेंगी। वे यहां भाजपा प्रत्याशी कमसा मेघवाल के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने आएंगी। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार वसुंधरा राजे 18 नवंबर को शाम 4 बजे भोपालगढ़ पहुंचेगी। रात्रि विश्राम खारिया खंगार में होगा। अगले दिन 19 नवंबर को सुबह 10 बजे राजे आगे की सभा के लिए रवाना होगी।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: