Doordrishti News Logo

पार्टी प्रत्याशी घोषणा पत्रों के दम पर मांग रहे वोट,घर-घर दे रहे दस्तक

विधानसभा चुनाव

जोधपुर,पार्टी प्रत्याशी घोषणा पत्रों के दम पर मांग रहे वोट,घर-घर दे रहे दस्तक। आम चुनाव विधानसभा को आठ दिन शेष बचे हैं। प्रत्याशियों ने हर हाल में जीत को लेकर अपना दमखम लगाना शुरू कर दिया है। पार्टी प्रत्याशी अपने-अपने घोषण पत्रों को भुना कर जनता से रूबरू हो रहे हैं। कांग्रेस एक तरफ सात गारंटी योजना कार्ड पर वोट मांग रही है तो भाजपा संकल्प पत्र पर वोट मांगने लगी है। प्रत्याशियों का प्रचार जोर पकडऩे के साथ ही वे अब घर- घर दस्तक दे रहे हैं।सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का चुनाव प्रचार नई ऊचाइयों पर पंहुच गया है। गहलोत के मुख्य चुनाव कार्यालय पावटा से आज विशेष ध्वनि वाहनों को तिरंगी झण्डी दिखाकर क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में रवाना किया गया। चुनाव कार्यालय प्रभारी रमेश बोराणा ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का प्रचार उनकी भावना अनुरुप बहुत सात्विक और सकारात्मक तरीके से किया जा रहा है,जिसमें किसी तरह के जुमले व झूठे वादे नहीं हैं। बोराणा ने बताया कि गहलोत की सभी चुनाव सामग्री भी विनम्र व सेवाभाव के शब्दों से युक्त है।गहलोत द्वारा की गई जनहितैषी योजनाएं भविष्य की गांरटियों का उल्लेख करते हुए रिकार्डेड गानों को आज प्रसारित किया गया। इन ध्वनि वाहनों को राज्य पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह सोलंकी, महापौर कुंती देवड़ा,जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी उत्तर के अध्यक्ष सलीम खान,समाजसेवी जसवन्त कच्छवाहा आदि ने सैकडों की तादाद में उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ रवाना किया।

यह भी पढ़ें – रेल कर्मचारी को खाते में 55 हजार डालने का कहकर 40 हजार साफ

शहर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी मनीषा पंवार ने भगत की कोठी क्षेत्र में अपना जनसंपर्क किया। मनीष पवार ने भगत की कोठी क्षेत्र में रामदेव मंदिर,गुर्जरों का मौहल्ला, जोगमाया मंदिर,मेन पाली रोड व वार्ड संख्या 47 में जनसंपर्क कर अधिक से अधिक संख्या में वोट करने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान क्षेत्रवासियों ने मनीषा पंवार का स्वागत करते हुए उनके विजयी होने के नारे लगाए। इस दौरान पंवार ने क्षेत्र के बच्चो एवं महिलाओं से उनकी समस्या जानी। जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता साथ में मौजूद थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026