डॉ.खेत लखानी के निधन पर भाजपा परिवार ने किया शोक व्यक्त 

जोधपुर, नगर निगम के प्रथम महापौर रहे भाजपा के वयोवृद्ध नेता डॉ. खेत लखानी का रविवार को 100 वर्ष की आयु में निधन हो गया। सन 1994 में नवगठित जोधपुर नगर निगम में भाजपा का बहुमत होने पर पूर्व उप राष्ट्रपति व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत की अनुशंसा पर डॉ. लखानी जोधपुर नगर निगम का प्रथम महापौर बने। देश की आजादी के समय पाकिस्तान से निर्वासित होकर जोधपुर में आकर बसे डॉ. खेत लखानी भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के बहुत करीब थे।
बहुत ही सादगीभरा जीवन जीने वाले डॉ. लखानी सहज ,मृदुभाषी व सबका सहयोग करने वाले व्यक्ति थे। कोविड-19 प्रकोप को देखते हुए उनके परिजनों व सीमित लोगों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। खेत लखानी का निधन भाजपा परिवार के लिए अपुरणीय क्षति है। भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि डॉ लखानी के निधन का समाचार सुनकर भाजपा परिवार में शोक छा गया। इस दुखद घटना पर भाजपा जिला संगठन ने गहरा शोक व्यक्त किया। राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, जिला महामंत्री महेंद्र मेघवाल, देवेंद्र सालेचा, करणी सिंह खींची, जिला उपाध्यक्ष नरेश सुराणा, कार्यालय मंत्री विजय राजोरिया, संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया, ग्रंथालय निर्माण प्रकल्प के प्रदेश प्रमुख राजेन्द्र बोराणा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष शशिप्रकाश प्रजापत, मदन बोराणा ने गहरा शोक प्रकट व्यक्त किया।

Similar Posts