भाजपा ने मनाया काला दिवस

जोधपुर, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेंद्र जोशी एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा जोधपुर शहर द्वारा वर्तमान में राजस्थान की कांग्रेस सरकार के विफलता पूर्वक दो वर्ष पूर्ण होने पर ‘काला दिवस’ मनाया गया। भाजयुमो जिला महामंत्री हेमेन्द्र गौड़ ने बताया कि भाजयुमो जिलाध्यक्ष महेन्द्र तंवर के नेतृत्व में कलेक्टर आफिस के बाहर कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन कर प्रदेश

के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंक मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की। भाजयुमो जिलाध्यक्ष तंवर ने कहा कि जिस प्रकार पिछले दो साल में बेरोजगार युवाओं और किसानों को धोखे में रखकर सत्ता में आने के बाद अपने वादों को भुलाकर जन विरोधी नीतियों से जनता को परेशान किया जा रहा है उसके खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, जोधपुर नगर निगम दक्षिण महापौर वनिता सेठ, जिला उपाध्यक्ष डा. संगीता सोलंकी, जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल, डा. करणी सिंह खिंची, कमलेश गोयल, कार्यालय मंत्री विजय राजोरिया, नवीन वैष्णव, ताराचंद गहलोत, महेंद्र छंगाणी, भुपेंद्र राज सिघंवी, सुनिल भाटी, भवानी प्रताप सिंह शेखावत, पूर्व जिला महामंत्री मुकेश लोढ़ा, नाथु सिंह राठौड़, रामस्वरूप प्रजापत, कैलाश गौड़ बाबु लाल बंजारा, मीना साखंला, शशिप्रकाश प्रजापत, आशिष व्यास, मोहित ओझा, कुलदीप जांगिड, धीरज मकवाना, तरूण सोतवाल, विजयसिंह भाटी, विकास चाण्डा, मनीष पुरोहित, अशोक भाटी, वैभव पुरोहित, आदित्य शर्मा, डूंगर सिंह चौहान, कर्त्तव्य गौड, दिनेश जांगिड़ सहित कई कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया।

Similar Posts