बिपरजॉय चक्रवात का असर अब उत्तराखंड में
- तीन दिन तक उत्तराखंड में
- बादल वर्षा का मौसम रहेगा
- 60-70 किमी की रफ्तार से आंधी चलने की आशंका
- आरेंज अलर्ट जारी
देहरादून,बिपरजॉय चक्रवात का असर अब उत्तराखंड में दिखने लगा है। इससे प्रदेश का मौसम बदल गया है। अगले तीन दिन तक उत्तराखंड में बादल वर्षा का मौसम बना रहेगा। मौसम विभाग ने बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 22 जून तक प्रदेश में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश की संभावना जताई है।
ये भी पढ़ें- नौवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर होगा 26 घण्टे अखण्ड सूर्य नमस्कार
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में मानसून के पहुंचने में अभी समय है लेकिन बिपरजॉय के कारण मौसम बदल गया है। अगले तीन दिन तक प्रदेश में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। मंगलवार अलसुबह देहरादून में बादल छाए रहे इधर हल्द्वानी में सुबह बारिश हुई। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। इधर चमोली जिले में सुबह से ही मौसम खराब हो रहा है। रुक- रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून पांच दिन की देरी से 25 जून को उत्तराखंड में प्रवेश करेगा।
ये भी पढ़ें- बिपरजॉय चक्रवात के कारण रेल यातायात प्रभावित
बदरीनाथ हाईवे सुचारू रहने से यात्रा में कोई व्यवधान नहीं है। बद्रीनाथ व हेमकुंड साहिब जाने वाले यात्रियों की आवाजाही निरंतर बनी हुई है। आज पहाड़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की वर्षा व निचले इलाकों में तेज बौछारें पड़ने की सम्भावना है। अनुमान है कि देहरादून,उधमसिंह नगर,पौड़ी,हरिद्वार,नैनीताल में 60- 70 किमी की रफ्तार से आंधी चल सकती है जिसके लिए आरेंज अलर्ट जारी है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

टनकपुर में 14.25 करोड़ से बन रहा भव्य मीडिया सेंटर,भूमि पूजन के साथ निर्माण शुरू

दीपावली के बाद बढ़ेगी सर्दी मौसम विभाग का अलर्ट

विभाजन की त्रासदी की प्रत्यक्षदर्शी 'आमा' ने मनाया 91वां जन्मदिन

उत्तराखंड: हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पायलट सहित 6 की मौत

दशरथ-कैकेयी संवाद ने बांधा समां

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

पिछौड़ा केवल परिधान नहीं सुहाग और संस्कृति का प्रतीक: कूर्मांचल परिषद

उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप

