आज से वीनस-जुपिटर का महासंगम-सारिका

  • आसमान में ग्रहों का मिलन
  • दिखेगी प्लैनेट परेड

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आज से वीनस-जुपिटर का महासंगम-सारिका। पश्चिम आकाश में आज से तीन दिन तक खूबसूरत खगोलीय नजारा दिखेगा। सौरमंडल के दो सबसे चमकदार ग्रह शुक्र और बृहस्पति एक-दूसरे के बेहद करीब आएंगे। खगोल विज्ञान में इसे कंजक्शन कहते हैं।

पुलिस फिटनेस का डोज,आधा घंटा रोज

नेशनल अवार्ड प्राप्त खगोल विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि 8 जून से दोनों ग्रह पास आना शुरू होंगे। 9 जून को पीक कंजक्शन होगा। तब कोणीय दूरी घटकर सिर्फ 1.5 से 1.6 डिग्री रह जाएगी। हाथ फैलाकर छोटी उंगली की चौड़ाई में दोनों ग्रह छिप जाएंगे।

ब्रह्मांड में ये ग्रह करोड़ों किमी दूर हैं,लेकिन पृथ्वी से देखने पर लाइन-ऑफ- साइट संरेखण से मिलते दिखेंगे। सूर्यास्त के बाद पश्चिम आकाश में देखें। इवनिंग स्टार शुक्र तेज सफेद रोशनी से चमकेगा। उसके पास बृहस्पति अपनी पीली-सफेद आभा बिखेरेगा। टेलीस्कोप की जरूरत नहीं।

सारिका ने बताया कि 11 से 15 जून के बीच बुध ग्रह भी इस कतार में जुड़ जाएगा। तब प्लैनेट परेड दिखेगी। 16-17 जून को हंसियाकार चंद्रमा भी करीब आकर नजारे को और खूबसूरत बनाएगा।