एक फ्रेम में सजे वीनस-जुपिटर
टेलिस्कोप से बच्चों ने देखी ग्रहों की जुगलबंदी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एक फ्रेम में सजे वीनस- जुपिटर। मंगलवार शाम पश्चिमी आकाश में दुर्लभ खगोलीय नजारा दिखा। सौरमंडल के दो सबसे चमकीले ग्रह शुक्र और बृहस्पति इतने करीब आए कि टेलिस्कोप के एक ही फ्रेम में समा गए। इस नजारे को लोगों ने खुली आँख से भी देखा,कई लोगों ने इस खगोलीय घटना की फोटो अपने मोबाइ फोन से खींची।
मेड़ता रोड-मेड़ता सिटी रेलसेवाएं आज से बहाल
नेशनल अवार्ड प्राप्त खगोल विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने स्टार गेजिंग कार्यक्रम रखा। 10-इंच न्यूटोनियन रिफ्लेक्टर टेलिस्कोप से बच्चों ने कंजक्शन देखा। माइनस 3.98 मैग्नीट्यूड से चमकता शुक्र और माइनस 1.85 मैग्नीट्यूड की पीली चमक वाला बृहस्पति साथ दिखे। बृहस्पति के चार गैलीलियन चंद्रमा-आयो, यूरोपा,गैनिमेड और कैलिस्टो भी चमकते नजर आए।
सारिका घारू ने बताया कि यह सिर्फ दृष्टिभ्रम था। बृहस्पति पृथ्वी से 90 करोड़ 41 लाख किमी दूर था,शुक्र मात्र 17 करोड़ 92 लाख किमी,लेकिन पृथ्वी से दृष्टि रेखा में एक सीध में आने से कोणीय अंतर घटकर 1.5 डिग्री रह गया। बिना टेलिस्कोप भी यह नजारा दिखा। अगला स्पष्ट कंजक्शन अब 10 नवंबर 2028 को होगा।
