Doordrishti News Logo

बाइक चोर पकड़ा, दो गाडिय़ां बरामद

जोधपुर, शहर की बोरानाडा पुलिस ने बाइक चोरी के प्रकरण का खुलासा करते हुए शातिर को पकड़ा है। उससे चोरी की दो बाइक को जब्त किया गया है। शौकमौज के लिए वह बाइक को चुराता था। अभियुक्त से अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

एसीपी बोरानाडा जेपी अटल ने बताया कि तिलोक देवासी की बाइक एक फैक्ट्री परिसर के अंदर पार्किंग से चोरी हो गई थी। इस पर पुलिस निरीक्षक बोरानाडा किशनलाल, एएसआई लक्ष्मण सिंह, कांस्टेबल भोमाराम, जीवणराम एवं विजय की टीम का गठन करते हुए बाइक चुराने के आरोपी बाड़मेर पचपदरा थानान्तर्गत माधाणियों की ढाणी कुड़ी निवासी मांगीलाल पुत्र वरजीलाल विश्रोई को गिरफ्तार किया गया। उससे चोरी की दो गाडिय़ां बरामद की गई है। आरोपी शोक मौज के लिए गाडिय़ां चुराता था। अन्य वाहन चोरी के बारे में उससे पूछताछ की जा रही है।

1400 कार्टन अवैध शराब नष्ट

कुड़ी पुलिस थानाधिकारी मनीष देव ने बताया कि आबकारी अधिनियम में पुलिस की तरफ से अवैध शराब के कार्टन आदि जब्त किए गए थे। न्यायालय से आदेश प्राप्त कर सोमवार को आबकारी अधिकारियों की उपस्थिति में 14 सौ अवैध शराब से भरे कार्टनों पर रोलर चला कर नष्ट किया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

खड़े ट्रेलर में घुसा दूसरा ट्रेलर ड्राइवर की मौत

September 20, 2026

हाईकोर्ट पहुंचा नागौर में एसपी पद खाली रहने का मामला

September 20, 2026

राजस्थान में आईवीएफ क्लीनिकों के पेडिंग पंजीकरण आवेदन पर हाईकोर्ट सख्त

September 20, 2026

राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन में बड़ा फेरबदल

September 20, 2026

हादसे में मृत पुलिसकर्मी के परिवार को एक दिन के वेतन की आर्थिक मदद

September 20, 2026

भाजपा ने प्रसन्नचंद मेहता और कांग्रेस ने राजेंद्र सोलंकी को बनाया प्रत्याशी

September 19, 2026

RPSC में तीन चिकित्सकों का सहायक प्रोफेसर पद पर चयन

September 19, 2026

एंडोक्राइन सोसायटी की कॉन्फ्रेंस में देशभर के हार्मोन रोग विशेषज्ञ होंगे शामिल

September 19, 2026

स्काउट प्रशिक्षण से जीवन की चुनौतियों से लड़ने की मिलती है ताकत: इंदा

September 19, 2026