Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर में अलग अलग स्थानों से बाइक चोरी के प्रकरण पुलिस ने दर्ज किए हैं। उदयमंदिर थाने में दी रिपोर्ट में सालावास निवासी जितेन्द्र पुत्र विशनाराम माली ने बताया कि 4 अक्टूबर की दोपहर के समय वह मिनर्वा सेंटर आया था। जहां पर खड़ी की उसकी बाइक को अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया। इसी तरह शास्त्री नगर थाने में दी रिपोर्ट में देणोक निवासी रविन्द्र सिंह पुत्र सुमेर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह एमडीएम अस्पताल आया। जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई। जबकि सरदारपुरा पुलिस के अनुसार मोगड़ा निवासी अरविंद जोशी पुत्र प्रकाश जोशी की बाइक सरदारपुरा सी रोड से चोरी हो गई। देवनगर पुलिस ने बताया कि बर्गी कॉलोनी मसूरिया निवासी हेमंत प्रजापत की बाइक पाल रोड एरिया से चोरी हो गई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026