former-uttar-pradesh-chief-minister-mulayam-singh-passes-away

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह का निधन

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह का निधन

लखनऊ,समाजवादी पार्टी के संरक्षक, उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे और पूर्व केंद्रीय रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने मेदांता अस्पताल में सुबह 8:16 बजे अंतिम सांस ली।
पिछले कुछ दिन से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। मुलायम सिंह के बेटे उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्यूटर पर उनके निधन की जानकारी दी। उनके निधन से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में शोक छा गया।

22 नवंबर 1939 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई गांव में मुलायम सिंह का जन्म हुआ था। उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे और एक बार केंद्र में रक्षा मंत्री भी रहे। वे 10 बार विधायक और 7 बार लोकसभा सांसद चुने गए थे। मुलायम सिंह यादव एक सामान्य परिवार से थे जो भारतीय राजनीति में ऊंचाई तक पहुंचे। उन्होंने 1992 समाजवादी पार्टी बनाई और पार्टी को मजबूती से खड़ा किया और उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में सरकार बनाने में सफल हुए। 2012 में पूर्ण बहुमत की सरकार लाकर अपने बेटे अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाया। वे युवाकाल में पहलवानी में भी माहिर थे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से देश में संघर्ष और समाजवाद के एक युग का अंत हो गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की और कहा कि उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Similar Posts