सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 रविवार 10 अक्टूबर को 30 परीक्षा उप केन्द्रों पर होगी

सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2021 रविवार 10 अक्टूबर को, 30 परीक्षा
उप केन्द्रों पर होगी

जोधपुर, सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2021 रविवार 10 अक्टूबर को यहां 30 परीक्षा उप केन्द्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा के सुचारू आयोजन के लिए अपर जिला कलक्टर-शहर में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है।
कोर्डिनेटिंग सुपरवाईजर, जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने आदेश जारी कर नियंत्रण कक्ष में अधिकारी एवं कर्मचारियों को लगाया गया है। कंट्रोल रूम 9 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे से 10 अक्टूबर की रात्रि 9 बजे तक कार्यरत रहेगा। नियंत्रण कक्ष के टेलिफोन नम्बर 0291- 2650316 है। संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली का नियंत्रणा कक्ष टेलीफोन नम्बर011-23385223 एवं फेक्स नम्बर 011-23381132 है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Similar Posts