Doordrishti News Logo

अलग अलग स्थानों से बाइक चोरी

जोधपुर,अलग अलग स्थानों से बाइक चोरी। शहर में अलग अलग स्थानों से बाइक चोरी के प्रकरण संबंधित थानों में मालिकों की तरफ से दर्ज कराए गए। प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि अखेराज का तालाब कायलाना रोड निवासी अचल सिंह पुत्र गणपत टाक की बाइक उसके घर के बाहर से चोरी हो गई। दूसरी तरफ राजीव गांधी नगर थाने में दी रिपोर्ट में कदमकंडी श्रीराम नगर निवासी प्रमोद पुत्र बाबूलाल माली और किशोर सांखला पुत्र रामदयाल सांखला ने पुलिस को बताया की बड़ली क्षेत्र से इनकी बाइक को कोई चुरा ले गया। डांगियावास पुलिस ने बताया कि जालेली नायला निवासी मोहनराम पुत्र गोकलराम मेघवाल सालवाकलां गांव आया था। जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई।

यह भी पढ़ें – संत किशनाराम की पुण्यतिथि नशामुक्त समाज एवं विष मुक्त अनाज थीम के साथ मनाई जाएगी

इसी तरह उदयमंदिर थाने में दी रिपोर्ट में रोड़वेज कर्मचारी धीरेंद्र सिंह पुत्र शैतान सिंह ने पुलिस को बताया कि रोडवेज डिपो से उसकी बाइक को अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया। जबकि महामंदिर पुलिस के अनुसार शक्ति नगर गली नम्बर 4 पावटा सी रोड निवासी महेन्द्र पुत्र पारसमल जैन की एक्टिव घर के बाहर से कोई चुरा ले गया। इधर कुड़ी भगतासनी पुलिस ने बताया कि सेक्टर दो निवासी संदीप पुत्र मेघाराम मेघवाल की बाइक उसके घर के बाहर से चोरी हो गई।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026