Doordrishti News Logo

अज्ञात वाहन से बाइक सवार दंपत्ति घायल,पत्नी की मौत

जोधपुर(डीडीन्यूज)। निकटवर्ती मथानिया के तिंवरी रोड पर बाइक सवार दंपत्ति को किसी वाहन चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में दंपत्ति बुरी तरह घायल हो गया। बाद में पत्नी की अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। इस बारे में परिजन की तरफ से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मथानिया थाने में रिपोर्ट दी गई।

इसे भी पढ़ें – खाना बनाते आग से झुलसी महिला की मौत

मथानिया पुलिस ने बताया कि बालरवा निवासी लालाराम पुत्र खुमाराम गवारिया ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि शाम के समय उसका भाई दिनेश और भाभी लेरा बाइक से तिंवरी-बालरवा रोड पर निकल रहे थे। तब अज्ञात वाहन चालक ने उन्हें चपेट में ले लिया।

हादसे में उसका भाई दिनेश और भाभी लेरा बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए मथानिया अस्पताल लाया गया। मगर उसकी भाभी लेरा की मृत्यु हो गई। उसके भाई का उपचार जारी है। मथानिया पुलिस अज्ञात वाहन चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुुपुर्द किया गया।

Related posts: