जोधपुर, नगर निगम उत्तर व दक्षिण के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के लिए बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को नगर निगम उत्तर महापौर कुंती देवड़ा व दक्षिण महापौर वनिता सेठ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बाइक रैली शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर घंटा घर जाकर सम्पन्न हुई।
महापौर कुंती देवड़ा ने बताया कि शहर वासियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए बाइक रैली का आयोजन किया गया, जिससे स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर निगम जोधपुर को अच्छे पायदान पर लाने के लिए इस रैली का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर जोधपुर नगर निगम उत्तर के आयुक्त आरएस तोमर जोधपुर नगर निगम दक्षिण के आयुक्त अमित यादव सहित कई पार्षद व नगर निगम के कर्मचारी व अधिकारी मौजूद थे।
Related posts:

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

