Doordrishti News Logo

विभिन्न स्थानों से बाइक और ट्रॉली चोरी

जोधपुर,विभिन्न स्थानों से बाइक और ट्राली ट्रॉली चोरी। कमिश्ररेट में अलग अलग स्थानों से बाइक और ट्रेक्टर ट्राली चोरी हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने मामले दर्ज किए है। लूणी थाने में दी रिपोर्ट में लूणी के रेंदड़ी निवासी किशनाराम पुत्र सोनाराम सुथार ने पुलिस को बताया कि गांव में खड़ी की उसकी ट्रैक्टर की ट्रोली को अज्ञात वाहन चोर 27 फरवरी को चुराकर ले गया।

यह भी पढ़ें – दुष्कर्म व फोटो वीडियो वायरल का आरोपी तेलंगाना से दस्तयाब

कुड़ी भगतासनी थाने में खेजडली कलां निवासी रामसिंह पुत्र स्व.अर्जुन राम विश्नोई ने पुलिस को बताया कि 27 फरवरी को वह फिटकासनी गांव आया था जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई। इधर सरदारपुरा थाने में दी रिपोर्ट में गजा नंद कॉलोनी करणी स्कूल के पास सूंथला निवासी रितेश प्रजापत पुत्र सीताराम प्रजापत ने पुलिस को बताया कि 28 फरवरी को वह एक फाईनेंस के पास चौथी ए रोड आया था। जहां पर खड़ी की उसकी बाइक को अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया। जबकि भील बस्ती बोरानाडा निवासी लक्ष्मणराम पुत्र रामाराम ने पुलिस को बताया कि बोरानाडा क्षेत्र से उसकी बाइक चोरी हो गई।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सात दिवसीय महिला आत्मरक्षा कार्यक्रम संपन्न

April 10, 2026

महिलाएं चढ़ी पानी के टैंक पर समझाइश के बाद उतरीं

April 10, 2026

सिटीबस चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में दो बच्चियां सहित तीन चोटिल

April 10, 2026

साल भर पहले गहने बनाने का ऑर्डर दिया दो लाख रुपए हड़प लिए,केस दर्ज

April 10, 2026

बाइक सवार युवक को नाके पर पकड़ा,पास में मिली 20 ग्राम एमडी ड्रग

April 10, 2026

सूने घर से 70 हजार की नगदी और आभूषण चोरी

April 10, 2026

जिला एवं सेशन न्यायालय पत्रावली विभाग में घुसा अंजान शख्स पत्रावली के दो पन्ने चुरा ले गया

April 10, 2026

बीमाधारी को अपराधी कहने पर ₹12 हजार के दावे पर ढाई गुणा हर्जाना

April 10, 2026

हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग

April 10, 2026