Doordrishti News Logo

आयुर्वेद विवि.भर्ती में हुई बड़ी धांधली,कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

  • चहेतों को नौकरी पर रखने का लगा आरोप
  • भर्ती रजिस्ट्रार वीणा लाहोटी,परीक्षा नियंत्रक सहित चार अन्य पर एफआईआर

जोधपुर,शहर के निकट करवड़ स्थित डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय में साल 2014 में हुई भर्ती प्रक्रिया में बड़ी धांधली होने की जानकारी मिली है। अब कोर्ट के मार्फत भर्ती रजिस्ट्रार,नियंत्रक सहित चार अन्य तत्कालीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है। भर्ती प्रक्रिया में धोखाधड़ी का पता लगने पर पुलिस ने भी इसमें जांच आरंभ की है। पूर्व में जांच रजिस्ट्रार के पति द्वारा जांच की गई थी,जो एक तरफा प्रतीत हो गई थी।

करवड़ पुलिस ने बताया कि इस बारे में कुड़ी भगतासनी के सेक्टर 6क्यू- 389 में रहने वाले कमलेश सिहाग पुत्र कालूराम की तरफ से यह मामला दर्ज कराया गया है। इसमें बताया कि करवड़ स्थित डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय में साल 2014 में कनिष्ठ लिपिक भर्ती के लिए सूचना जारी की गई थी। इसके आवेदन फरवरी 2015 में ऑनलाइन लिए गए। भर्ती 41 लोगों के लिए निकाली गई। जिसमें 40 लोग शामिल हुए। जुलाई 2015 मं साक्षात्कार रखा गया। सबसे बड़ी बात है कि इसमें जनरल कास्ट व्यक्ति को भी एसटी की आरक्षित सीट पर लगा दिया गया।

परिवादी ने इसमें अब तत्कालीन रजिस्ट्रार वीणा लाहोटी, तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक शशि शेखर जोशी, कंप्यूटर प्रोग्रामर विनीत पुरोहित, डिप्टी रजिस्ट्रार महेंद्रसिंह, वहां काम करने वाले कर्मचारी बंशीलाल जैन को नामदज करते हुए रिपोर्ट दी है। उसका आरोप है कि इन लोगों ने अपने चहेतों को नौकरी पर रख दिया और उसकी बंदरबाट कर ली। ठेका कर्मियों या संविदा पर लगे लोगों को पहले से ही पता था कि उनका चयन हो गया है। ऐसे में 9 जुलाई 15 में साक्षात्कार का ढोंग रचा गया। जबकि भर्ती प्रक्रिया में पूरी तरह की धांधली की गई है। सबसे बड़ी बात है कि इस भर्ती प्रक्रिया में कोई भी रिकार्ड को संधारित नहीं किया गया और न ही ऑनलाइन चढ़ाया गया। वीणा लाहोटी के पति रतन लाहोटी पर इसमें संदेह जताया गया है। करवड़ पुलिस ने अब इसमें मामला दर्ज कर अनुसंधान आरंभ किया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कमिश्ररेट में दो मकानों व गोदाम के ताले तोड़ कर लाखों के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ

September 19, 2026

साइबर अपराध व नशे की तस्करी पर और अधिक अंकुश लगाने का होगा प्रयास : घुमरिया

September 19, 2026

पैदल राहगीर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

September 19, 2026

अवैध देशी पिस्टल व खाली मैंगजीन के साथ युवक गिरफ्तार

September 19, 2026

महिला के पास मिला 5.8 किलो अवैध डोडा पोस्त

September 19, 2026

गिफ्ट कार्ड के नाम पर युवक से लाखों की ठगी

September 19, 2026

ब्रांडेड कंपनियों के डुप्लीकेट कपड़े बेचने वाला दुकानदार गिरफ्तार

September 19, 2026

दुष्कर्म व ब्लैकमेल करने का 5 हजार का फरार इनामी मुंबई से गिरफ्तार

September 19, 2026

ऑक्सीजन गैस सिलेंडर के चोरी हुए वॉल्व बरामद आरोपी गिरफ्तार

September 19, 2026