भूंगरा गांव ब्लास्ट संसद में गूंजा, बेनिवाल ने उठाया मामला
जोधपुर,जिले के शेरगढ़ भूंगरा गांव में गैस सिलेंडर ब्लास्ट मामले की गूंज संसद तक पहुंची है। नागौर सांसद और रालोपा के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने लोकसभा में इस मामले को उठाया। उन्होंने कहा कि यह देश में सबसे वीभत्म हादसों में से एक है। पूरा देश उनके साथ खड़ा है।
उन्होंने कहा कि सीएम अशोक गहलोत ने दो-दो लाख रुपए की घोषणा की है। अब केन्द्र सरकार को विशेष पैकेज की घोषणा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 18 लोग आइसीयू में भर्ती है। उन्होंने कहा कि जोधपुर से आने वाले केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने हादसे के पीडि़तों के लिए पैकेज की घोषणा की थी। यह मदद केन्द्र सरकार को करनी चाहिए। पूरा देश उन पीडि़तों के साथ है।
ये भी पढ़ें- जनता को झूठे सब्जबाग दिखाकर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार- शेखावत
इस हादसे में बुधवार को दो बच्चों और युवक का दम टूट गया। बच्ची डिम्पल और युवक दुर्ग सिंह और अर्जुनसिंह जिनकी मृत्यु हुई। ये दोनों ही 70 प्रतिशत से ज्यादा झुलसे हुए थे। हादसे में छठे दिन भी मौतों का सिलसिला नहीं थमा है। इस हादसे में अब तक 10 बच्चों सहित 26 लोगों की जान जा चुकी है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

