Doordrishti News Logo

Bhungra gas blast

भूंगरा गैस दुःखान्तिका

  • मृतकों के परिजनो को विशेष पैकेज की मांग को लेकर हजारों लोग जुटे जोधपुर में
  • एमजीएच मोर्चरी से कलेक्ट्रेट तक निकाली जनाक्रोश रैली
  • सर्व समाज की रही भागीदारी
  • बिना राजनीतिक भेदभाव के पक्ष और विपक्ष के सभी लोगों की रही भागीदारी
  • पूर्व सांसद,पूर्व मंत्रियों, विधायकों, पूर्व विधायकों व जोधपुर और बीकानेर संभाग के लोग भी हुए शामिल
  • कलेक्ट्रेट में राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम संभागीय आयुक्त को दिया ज्ञापन,वार्ता जारी

Bhungra gas blast : जोधपुर,जिले की शेरगढ विधानसभा के भूंगरा में गत दिनों हुई गैस सिलेंडर हादसे में मृतकों के परिजनों को विशेष पैकेज देने की मांग को लेकर रविवार को एमजीएच मोर्चरी के बाहर से सर्व समाज के पक्ष व विपक्ष के जनप्रतिनिधियों व समाज के प्रमुख लोगो की अगुवाई में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों व जोधपुर व बाड़मेर सम्भाग से आए हजारों लोगों की भागीदारी में कलेक्ट्रट तक आक्रोश रैली निकाली गयी। वार्ता जारी है।

ये भी पढ़ें- Jodhpur cylinder blast : एमजीएच मोर्चरी पर धरना जारी, विधायक व्यास और राठौड़ पहुंचे धरनास्थल

Bhungra gas blast

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री पहुंचे धरना स्थल एमजीएच

सुबह केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मोर्चरी में दिए जा रहे धरना स्थल पर थोड़ी देर के लिए पहुंचे व उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों व सहयोग के बारे में जानकारी दी।(Bhungra gas blast)

काले झंडे व काली पट्टिया बांधे चल रहे थे

आक्रोश रैली में शरीक लोगों के हाथों पर काली पट्टियां बांधी व काले झंडे लिए हुए थे। रास्ते पर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

हजारों लोगों की मौजूदगी के बावजूद भी आक्रोश रैली में चल रहे लोग अनुशासित थे। कलेक्ट्रट के बाहर बैठे हजारों लोगों को संबोधित करते हुए लोगों से संयमित रहने की अपील की गई।(Bhungra gas blast)

Bhungra gas blast

ये भी पढ़ें- भूंगरा गैस हादसे के पीड़ित परिवारों के प्रत्येक सदस्य को केन्द्र सरकार के उपक्रमों में मिलेगी नौकरी- शेखावत

दूसरे दौर की वार्ता जारी

संभागी आयुक्त के कक्ष में सम्भागीय आयुक्त कैलाश चन्द मीणा के साथ वार्ता हुई,वार्ता के दौरान जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता,पुलिस आयुक्त रविदत्त गौड़,ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल उपस्थित थे। पहले दौर की वार्ता में राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम विशेष पैकेज के लिए ज्ञापन सौंपा व वार्ता की उसके बाद दूसरे दौर की वार्ता रात 8 बजे भी जारी है।(Bhungra gas blast)

रैली,ज्ञापन देने व वार्ता में यह थे प्रमुख

आक्रोश रैली में शामिल होकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर संभागीय आयुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देने वालों में पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी,विधायक सूर्यकांता व्यास,पूर्व मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर,पूर्व सांसद नारायण सिंह माणकलाव,विधायक बाली पुष्पेंद्र सिंह राणावत,विधायक फलोदी पब्बाराम विश्नोई,विधायक सिवाना हमीर सिंह भायल,भोपालगढ़ विधायक पुखराज गर्ग,विधायक चित्तौड़ चंद्रभान सिंह आक्या,पूर्व मंत्री शम्भू सिंह खेतासर, पूर्व विधायक बाबूसिंह राठौड, विधायक शेरगढ मीना कंवर के पति उम्मेद सिंह,पूर्व विधायक जोगाराम पटेल,भंवर सिंह पलाड़ा,मारवाड़ राजपूत सभा पूर्व अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा,मारवाड़ राजपूत सभा के पूर्व संयोजक त्रिभुवन सिंह भाटी,पूर्व भाजपा देहात अध्यक्ष भोपाल सिंह बडला,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष डॉ गजेन्द्र सिंह राठौड़, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रविन्द्र सिंह भाटी, करणी सेना के महिपाल सिंह मकराना,आरएलपी नेता राजूराम खोजा,पूर्व प्रधान सैला राम सारण, पूर्व प्रधान भागीरथ बेनीवाल,रावल ज्याणी,प्रधान सांकड़ा भगवत सिंह, पंकज प्रताप सिंह झालामंड,भंवर सिंह रेटा,राणोसा प्रताप सिंह व पूर्व प्रधान सुनीता भाटी,गोपाल सिंह भलासरिया,पूर्व प्रधान भंवर सिंह इंदा, भगवान सिंह तेना व सवाई सिंह शामिल थे।(Bhungra gas blast)

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026