Doordrishti News Logo

भारत विकास परिषद रातानाडा शाखा कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

जरूरतमन्दों की सहायतार्थ चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जायेगा

जोधपुर,भारत विकास परिषद रातानाडा शाखा द्वारा जरूरतमन्दों की सहायतार्थ चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जायेगा। यह निर्णय शाखा अध्यक्ष शंकरलाल परमार की अध्यक्षता में सम्पन्न कार्यकारिणी बैठक में लिया गया। शाखा सचिव डा. प्रवीण भार्गव ने बताया कि परिषद द्वारा आगामी दिनों में नेत्र चिकित्सा, प्राकृतिक चिकित्सा, रक्तदान आदि शिविरों का आयोजन किया जायेगा। बेटी बचाओ-बेटी पढाओ के अन्तर्गत राजकीय बालिका विद्यालय को गोद लिया जायेगा तथा संस्कार केन्द्र खोला जायेगा।

भारत विकास परिषद रातानाडा शाखा कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

बैठक में कोषाध्यक्ष डा. सतीश कुमार हरित द्वारा लेखा प्रस्तुत किया गया तथा सदस्यता वृद्धि का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्यों के साथ ही प्रान्तीय अध्यक्ष जगदीश शर्मा, प्रान्तीय संगठन मंत्री डा. वीडी दवे तथा जिला प्रभारी लोकेश मित्तल भी उपस्थित थे। प्रान्तीय अध्यक्ष ने कहा कि भारत विकास परिषद का उद्देश्य व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण के माध्यम से भारत का सर्वांगीण विकास है। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए समाज के प्रबुद्ध वर्ग को आगे आकर राष्ट्र के समक्ष उपस्थित चुनौतियों का सक्रियता से समाधान खोजना चाहिए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

ईवीएम व निर्वाचन सामग्री लेकर मतदान दल रवाना

September 10, 2026

आत्महत्या का संबंध व्यक्ति की मनोदशा से है: डॉ.गहलोत

September 10, 2026

मतदान ड्यूटी से अनुपस्थित 8 कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित

September 10, 2026

पेट्रोल पंप पर तलवार-चाकू दिखाकर 7300 रुपए लूट का खुलासा

September 10, 2026

स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 5 सहायक प्रोफेसर का चयन

September 10, 2026

क्षत्रिय सरगरा महासंगठन लूणी पट्टा की नई कार्यकारिणी गठित

September 10, 2026

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026