Doordrishti News Logo

चार नए थानों में निरीक्षकों की नियुक्ती, अन्य थानों से भी निरीक्षक स्थानांतरित

जोधपुर, कमिश्नरेट के चार नए बने थानों के एसएचओ की नियुक्त शुक्रवार को कर दी गई। कुछ अन्य थानों के भी एसएचओ के स्थानातंरण किए गए। पुलिस आयुक्त जोस मोहन ने बताया कि चार नए बने थानों में प्रतापनगर सदर थाने में एसएचओ मुक्ता पारीक, माता का थान में एसएचओ निशा भटनागर, तीसरे भगत की कोठी में एसएचओ प्रदीप शर्मा, चौथे बने नए थाने एयरपोर्ट में एसएचओ दिलीप खदाव को लगाया गया है। इन चार बने नए थानों में शेष स्टॉफ की नियुक्त होते ही ये चारों थाने जल्द ही शुरू कर दिए जाएंगे।

पुलिस कमिश्नर जोस मोहन ने शास्त्रीनगर थाने के एसएचओ पंकज राज माथुर को स्टॉफ ऑफिसर आयुक्तालय व स्टॉफ ऑफिसर आयुक्तालय से एसएचओ जोगेंद्र सिंह को शास्त्रीनगर, मथानिया थाने के एसएचओ गौतम डोटासरा को सूरसागर व यातायात से एसएचओ राजीव भादू को मथानिया, मानव तस्करी यूनिट पूर्व के एसएचओ सुरेश पोटलिया को यातायात शाखा, एसएचओ सुनील चारण को अभय कमांड कंट्रोल से खांडा फलसा, एसएचओ भंवर लाल को अनुसंधान ईकाई-प्रथम से अभय कमांड कंट्रोल सेंटर, इसी प्रकार एसएचओ शेषकरण को एसआईयूसीएडब्ल्यू पूर्व से यातायात शाखा, एसएचओ साहब सिंह को पुलिस लाइन से अनुसंधान ईकाई-प्रथम, एसएचओ दिनेश लखावत को खांडा फलसा से सरदारपुरा, एसएचओ सुमेरदान को एसआईयूसीएडब्ल्यू पश्चिम से महिला थाना पश्चिम में लगाया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें  – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ईवीएम व निर्वाचन सामग्री लेकर मतदान दल रवाना

September 10, 2026

आत्महत्या का संबंध व्यक्ति की मनोदशा से है: डॉ.गहलोत

September 10, 2026

मतदान ड्यूटी से अनुपस्थित 8 कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित

September 10, 2026

पेट्रोल पंप पर तलवार-चाकू दिखाकर 7300 रुपए लूट का खुलासा

September 10, 2026

स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 5 सहायक प्रोफेसर का चयन

September 10, 2026

क्षत्रिय सरगरा महासंगठन लूणी पट्टा की नई कार्यकारिणी गठित

September 10, 2026

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026