भारतीय रेलवे के लोगो में बड़ा बदलाव 1 जून से दिखेंगे 18 सितारे

  • नए रेलवे जोन के गठन के बाद बदला प्रतीक चिन्ह
  • 1 जून से लागू होगा नया लोगो

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भारतीय रेलवे के लोगो में बड़ा बदलाव 1 जून से दिखेंगे 18 सितारे। भारतीय रेलवे ने अपने आधिकारिक लोगो में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। सोमवार 1 जून से रेलवे के प्रतीक चिन्ह में अब 17 के बजाय 18 सितारे नजर आएंगे। यह बदलाव देश के 18वें रेलवे जोन दक्षिण तट रेलवे (साउथ कोस्ट रेलवे) के गठन के बाद किया गया है।

रेल मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार भारतीय रेल के लोगो में बने प्रत्येक सितारे का संबंध एक रेलवे जोन से होता है। अब दक्षिण तट रेलवे के शामिल होने से लोगो में एक अतिरिक्त सितारा जोड़ा गया है। नया लोगो 1 जून 2026 से प्रभावी माना जाएगा और इसे रेलवे के विभिन्न कार्यालयों,दस्तावेजों व प्रचार सामग्री में चरणबद्ध तरीके से अपनाया जाएगा।

बाड़मेर-मुनाबाव और मेड़ता रोड-रतनगढ़ ट्रेनों को मिला नियमित दर्जा

रेलवे का वर्तमान लोगो वर्षों से उपयोग में है,जिसमें भाप इंजन के चारों ओर 17 सितारे दर्शाए गए थे। इससे पहले नए जोनों के गठन के साथ समय-समय पर लोगो में सितारों की संख्या बढ़ाई जाती रही है।

दक्षिण तट रेलवे का मुख्यालय विशाखापत्तनम में स्थापित किया गया है। इसके शुरू होने के साथ भारतीय रेलवे जोनों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। इसी के अनुरूप रेलवे ने अपने आधिकारिक प्रतीक चिन्ह को भी अपडेट किया है।

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026